शाहजहांपुर: पुत्र की हत्या के बाद न्याय की प्रतीक्षा कर रही बूढ़ी मां ने फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से लगाई गुहार
शाहजहांपुर जनपद के थाना कांट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सत्यारा निवासी बुज़ुर्ग महिला जोगवती पत्नी भैरव इन दिनों न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र ओंकार की हत्या के मामले में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।पीड़िता के अनुसार लगभग दो माह पूर्व उनके पुत्र की हत्या कर दी.