मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पाटन मोड़ पर दो बाइकों के बीच टक्कर में वार्ड एक की पार्षद मंजू देवी पति इंद्रदेव राम के पुत्र 23 वर्षीय कुश कुमार की मौत हो गई। कुश सिंगरा कला अपने घर से पाटन मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह समेत कई लोग पहुंचे एमएमसीएच पहुंचे। घटना पर दुख जताया।