लाडपुरा: ग्वालियर से भटककर कोटा पहुंची 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, आश्रम ने 45 दिन बाद परिवार से मिलाया, बेटा फूट-फूटकर रोया
Ladpura, Kota | Jun 2, 2026 कोटा के अपना घर आश्रम में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब करीब डेढ़ माह से अपनी मां की तलाश कर रहा बेटा आखिरकार उनसे मिल पाया। वृद्धावस्था में स्मृति कमजोर होने के कारण ग्वालियर से भटककर कोटा पहुंची 75 वर्षीय आनंदी देवी को अपना घर आश्रम ने उनके परिवार से मिलवाया।