सोमवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार जमीयत ए उलमाए हिन्द के बैनर तले उलेमा व अन्य अल्पसंख्यक समाज व समाज सेवी संस्थाओं के लोग कलेक्ट्रेट पहुँचे। और SIR पर FIR का विरोध किया और ज्ञापन सौंपा। जवालानगर में विदेश में नौकरी पर गए दो बेटों के SIR फॉर्म में ग़लत जानकारी देने के आरोप में थाना सिविल लाइन में माँ और दो बेटों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।