पेटरवार: सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण प्रसाद के निधन पर शोक की लहर, पूर्व विधायक ने जताया दुख
पेटरवार के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं लीला जानकी पब्लिक स्कूल में कार्यरत कृष्ण प्रसाद के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पेटरवार पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। समय लगभग सुबह साढ़े 11 बजे गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने इसे अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया।