रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह को संज्ञा समिति औरंगाबाद द्वारा उनके सत्येंद्र नगर स्थित आवास पर किया गया सम्मानित। संज्ञा समिति जिला इकाई औरंगाबाद अध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में रफीगंज के लोकप्रिय विधायक श्री प्रमोद सिंह जी को उनके आवास पर माल्यार्पण, शॉल, मोमेंटो और भगवान सूर्य के चित्र भेंट कर, वैदिक मंत्रोचार एवं स्वस्तिवाचन के द्वारा सम्मानित किया गया।