बरहरुवा: जेएसएलपीएस की महिलाओं ने रानी ग्राम में
अवैध देशी शराब के विरुद्ध खोला मोर्चा,बीस लीटर शराब नष्ट
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के सातगाछी पंचायत अंतर्गत रानी ग्राम में स्थित पुराना पंचायत भवन के समीप अवैध रूप से बेचे जा रहे अवैध देसी महुआ शराब के खिलाफ रानी ग्राम एवं ग्रामसीर के ग्राम संगठन महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान थाना एएसआई जुमाराती अंसारी के मौजूदगी में तकरीबन 20 लीटर अवैध महुआ शराब को नष्ट भी करवाया है।