बरहरुवा: मध्यान भोजन एवं समग्र शिक्षा अभियान हेतु प्रखंड संसाधन केंद्र बरहरवा में हुई जनसुनवाई
बरहरवा प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को मध्यान भोजन एवं समग्र शिक्षा अभियान का सामाजिक अंकेक्षण के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई सत्र 21-22 और 22-23 का किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद सोशल ऑडिट के डीआरपी शंकर कुमार तथा बीपीओ मनोहर मंडल,बीआरपी इंतेखाब आलम और संबंधित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।