जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र स्थित कटीली इलाके में पेपर मिल कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर एक बार फिर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों के द्वारा होली के त्योहार पर बकाया तीन माह का वेतन न मिलने पर वेतन तुरंत दिए जाने की मांग की है ऐसे में वेतन न मिलने पर लखनऊ कूच की चेतावनी भी दी गई है