अनूपगढ़ नगर पालिका प्रशासन के द्वारा मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। नगर पालिका के एसआई कपिल जावा ने आज गुरुवार शाम 4:30 बजे बताया कि जिन दुकानदारों ने अपना सामान निर्धारित सीमा से बाहर सड़क पर रखा था उनका सामान जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि कोई भी सामान निर्धारित सीमा से बाहर न रखें।