चूरू: बिसाऊ रोड स्थित सिंघानिया एकेडमी के पास हुई लाखों की चोरी, पीड़ित ठेकेदार ने सदर थाना चूरू में दर्ज करवाया मुकदमा
Churu, Churu | Oct 28, 2024 बिसाऊ रोड पर सिंघानिया एकेडमी के पास चल रहे निर्माण कार्य स्थल से अज्ञात चोरों ने ठेकेदार का लाखों का सामान चुरा लिया। पता चलने पर ठेकेदार ने सदर थाना चूरू में मुकदमा दर्ज करवाया है। चूरू के इस्माइल ठेकेदार ने सोमवार दोपहर एक बजे के करीब मीडिया को बताया कि हमेशा की तरह रविवार सुबह जब मिस्त्री व मजदूर काम पर आए तो मौके से सामान गायब मिला।