चूरू: सरकार ने सफाई व्यवस्था के लिए 16 करोड़ रुपए स्वीकृत किए, विधायक हरलाल सहारण ने सैनिक बस्ती में दी जानकारी
Churu, Churu | Oct 28, 2024 विधायक हरलाल सहारण ने बताया कि आगामी तीन वर्षो के लिए कचरा संग्रहण एवम विभिन्न विकास कार्यो के लिए सरकार से आग्रह किया था जिस पर राज्य सरकार ने चूरू के लिए दिपावली पर यह सौगात दी। उन्होने सभापति पायल सैनी पर शहर की अनदेखी करने का आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में 16 बार आयुक्त के तबादले हुए ओर शहर में समस्याएं व्याप्त रही।