चूरू: भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय चुरू के सामने विभिन्न मांगों को लेकर अभिकर्ता संघ ने दिया धरना
Churu, Churu | Oct 28, 2024 ऑल इंडिया अभिकर्ता महासंघ के आह्वान पर सोमवार दिन में चूरू में भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान कार्यालय के आगे धरना दिया। संरक्षक रामचन्द्र राजोतिया ने बताया कि भारत सरकार, आईआर डीए व एलआईसी द्वारा पूरे देश के करीब 14 लाख अभिकर्ताओं पर 1 अक्टूबर 2014 को बदलाव कर कानून लागू किया गया, जो अभिकर्ताओं के विरूद्ध है।