भिवानी: थाना तोशाम पुलिस ने अवैध बियर की पेटी लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक को लिया पुलिस कब्जे में।
उप निरीक्षक रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ चुनाव नाकाबंदी ड्यूटी नाका सांगवान चौक, तोशाम मौजूद थे। जो पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भिवानी की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया पुलिस टीम के द्वारा ट्रक को चेक करने पर ट्रक में बियर की पेटियां भरी हुई थी पुलिस टीम के द्वारा ट्रक चालक से इस ट्रक में भरी हुई बियर के संबंध में लाईसेंस मांगने कोई भी पेपर पेश नही कर पाया।