भिवानी: विश्व मलेरिया दिवस आज
स्कूली छात्राओं ने निकाली जारूकता रैली
रैली के माध्यम से दिया मलेरिया से बचाव का संदेश सिविल सर्जन
हर साल 25 अप्रैल को मलेरिया जैसे गंभीर बीमारी पर काबू पाने के लिए विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मलेरिया से लोगों को जागरूक और उनकी जान की रक्षा करना है।इसी कड़ी के आज गुरुवार को विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग भिवानी द्वारा मलेरिया दिवस मनाया गया और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी की छात्राओं ने भाग लिया।