चैनपुर: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, कार्रवाई सुस्त - मन्नत सिंह बग्गा
झामुमो के महानगर उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मन्नत सिंह बग्गा का कहना है कि मेदिनीनगर नावर निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक अपनी चरम सीमा पर है। सड़कों पर पैदल चलना तो दूर, दुपहिया वाहन चालकों का भी घर से निकलना दूभर हो गया है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक में कुत्तों के झुंड ने डेरा डाल रखा है।