तामिया: बंजारीगुड़ी: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे मास्टर साहब, बोले- ‘मैंने पी है’, मासूमों का भविष्य खतरे में, मचा हड़कंप
आज दिन मंगलवार 3 फरवरी 12:00 तामिया के ग्राम बंजारी गुड़ी स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक कुंवरलाल भारती का रोज शराब के नशे में स्कूल आते हे मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिक्षक पर नियमित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिससे पढ़ाई भी क्या होती होगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।