रायबरेली: केसारुआ गांव के बाहर बाग स्थित एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात बच्ची मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,केसरूवा गांव में,सोमवार को गांव के बाहर स्थित एक बाग में कुएं में,संदिग्धपरिस्थितियों में नवजात बच्ची मिली है।जिसको लेकर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने,रेस्क्यू करके बच्ची को बाहर निकाला और इलाज के लिए,जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।