इटावा: जसवंतनगर इलाके में नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक की मौत व दूसरा घायल
Etawah, Etawah | Mar 12, 2024 तहसील के सामने नेशनल हाईवे पर सोमवार रात करीब 11 बजे बरात जा रहे बाईक सवार दो दोस्त ट्रेक्टर से टकराये, हादसे में एक युवक पवन की दर्दनाक मौत,दूसरा युवक अमित गंभीर रूप से हुआ घायल, बाईक सवार दोनों दोस्त धरई भिंड मध्य प्रदेश से इटावा के जसवंतनगर इलाके में गांव से आई बारात में शामिल होने जा रहे थे,पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी ।