इटावा: साबितगंज में उधारी के पैसों का तगादा करने पर ग्राहक ने महिला दुकानदार को पीटा, बेहोश मां को बेटी लेकर पहुंची थाने
Etawah, Etawah | Mar 11, 2024 साबित गंज मोहल्ले में आज सोमवार को परचूनी की दुकान चलाने वाली 60 वर्षीय वृद्ध महिला दुकानदार अलकमा पत्नी काले खाँ द्वारा ग्राहक से पुरानी उधारी का तगादा करने पर गुस्साए ग्राहक ने महिला से मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे लेकर उसकी बेटी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की, तो पुलिस ने स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल भेजा।