लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के अनैया खरगापुर गांव में शुक्रवार दोपहर छप्परनुमा घर में भीषण आग लग गई। हादसे में दो भैंस और एक गाय के बछड़े की जलकर मौत हो गई। सूचना पर गोसाईंगंज फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।