उजियारपुर: उजियारपुर में निर्दलीय प्रत्याशी दे रहे दलीय प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर, दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद
उजियारपुर विधानसभा चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन फिलहाल मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि निर्दलीय प्रत्याशी भी दलीय प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में वोटरों की रुझान प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा रहा है।