मांझी: मांझी नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा आयोजित, वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई
Manjhi, Saran | Apr 27, 2026 मांझी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर के सम्मान में सोमवार को करीब 12:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय उपमुख्य पार्षद नीतू सिंह सभी वार्ड पार्षद नगर पंचायत कर्मी तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे एवं नम आंखों से दिवंगत पार्षद को श्रद्धांजलि दी गई।