नवगछिया: मद्यनिषेध कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इस्माईलपुर थाना पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज कांड संख्या 119/26 में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी मो. सोनू (पिता- मो. महबूब), निवासी लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला, थाना इस्माईलपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेजा गया