भरथना: भरथना मोतीगंज में क्षतिग्रस्त बम्बा पुलिया बनी हादसों का सबब, बाइक सवार पानी में गिरा, बाल-बाल बचा
भरथना कस्बा मुहल्ला मोतीगंज से यादव नगर रेलवे ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित वर्षों से क्षतिग्रस्त बम्बा पुलिया राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। कुछ दिन पूर्व श्रद्धालुओं से भरी बस का पहिया भी पुलिया में धंस गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक सवार पुलिया से नीचे बह रहे बम्बा के पानी में जा गिरा।