बेगूसराय: तेघड़ा नगर परिषद में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा श्रावण महोत्सव एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन को लेकर हुई बैठक
तेघड़ा नगर परिषद में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा आगामी कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।जानकारी देते हुए संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक सावन महोत्सव एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर किया गया है।जिसमें दर्जनों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए तमाम लोगों ने अपने विचारों को साझा किया।