बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, दर्जनों अभ्यर्थी हुए शामिल
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जहां दर्जनों अभ्यर्थी शामिल हुए. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने जिला नियोजनालय द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. जहां बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार पाने का बेहतर मौका रहता है.