बेगूसराय: वक्फ बोर्ड पर मदरसा बनाये जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की सराहना, कहा- पाकिस्तान से आये हिंदु को भी मिले घर
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड की जमीन पर मदरसा बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है. लेकिन उस जमीन पर पाकिस्तान से आए हिंदुओं को भी घर देने की मांग की है. गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार का स्वागत योग्य कदम है कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर मदरसा बनाया जाए.