पीपलदा: इटावा पंचायत समिति के भोपालगंज गांव में सीसी रोड पर गंदगी का नाला बनने की शिकायत वार्ड पंच ने की # jansamsya
Pipalda, Kota | Mar 27, 2025 जिले के इटावा पंचायत समिति की तालाब ग्राम पंचायत के भोपालगंज गांव में सीसी रोड गंदगी से भरा नाला बन गया है जिसके चलते लोगो को परेशानी हो रही है। वार्ड पंच चेतन नागर ने गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा नालियों की सफाई नही करवाने से मुख्य सड़क नाला बन गयी। जिससे आमजन परेशान है।इसको लेकर ग्राम विकास अधिकारी को शिकायत भी दी गयी है।