पीपलदा: अयाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 2 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Mar 24, 2025 अयाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने सोमवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर महावीर भील व नरेंद्र मीणा को शांति भंग में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।