मुरैना नगर: गणेशपुरा में छत पर कपड़े सुखाते समय बहू को हाईटेंशन करंट लगा, बचाने में सास भी झुलसी, टला बड़ा हादसा
मुरैना के गणेशपुरा में आज शनिवार क़ो छत पर कपड़े सुखाते समय 30 वर्षीय नजमा बानो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गईं। चीख सुनकर बचाने दौड़ी सास शकीला भी करंट से घायल हो गईं। मोहल्ले वालों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां भर्ती कर उपचार जारी है। रहवासियों का आरोप है कि लाइन से पहले भी हादसे हुए, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ।