जमुआ: जमीन फर्जीवाड़ा मामले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजी गई जेल।
Jamua, Giridih | Jun 16, 2026 नवडीहा ओपी पुलिस ने जमीन विवाद और जमीन के कागजात के फर्जीवाड़े में एक वांछित अभियुक्त मुन्नी खातुन को गिरफ्तार कर मंगलवार को 2 बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।बताते चलें कि उक्त कांड में कुल अठारह अभियुक्त नामजद है।