कन्नौज: बहादुरपुर गांव में बिजली का तार लगाते वक्त एक 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव का किया पंचनामा
तिर्वा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संतोष के बिजली के तार लगाते वक्त करंट लगने से हुई मौत, परिजन कन्नौज के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया, जब इसकी जानकारी तिर्वा थाना पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की विधि कार्रवाई की, मृतक के भाई ने बताया कि घर पर वह पंखे का तार लगा रहे थे।