कन्नौज: सौरिख थाना के मझिगवां गांव से 13 वर्षीय नाबालिक किशोरी को लेकर भागा युवक, पुलिस नही कर रही कार्यवाही
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय नाबालिक को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिवारजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई है। गांव के रहने वाले युवक पर भगा ले जाने का आरोप है। स्थानीय पुलिस किशोरी को नहीं खोज पाई जिस कारण एसपी से गुहार लगाई है।