बयाना: बयाना में 132 केवी लाइन की होगी शिफ्टिंग, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद
बयाना के हरनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन उपजिला अस्पताल के नए भवन के पास से गुजर रही 132 केवी विद्युत लाइन को शिफ्ट करने का कार्य 27 अप्रैल को किया जाएगा। इस कार्य के चलते बयाना शहर सहित कई ग्रामीण इलाकों में 7 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।