सोहागपुर: हनुमान मंदिर कल्याणपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हनुमान मंदिर कल्याणपुर में नंदी गौ सेवा द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन गुरुवार की शाम 5 बजे लगभग किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को गायों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं गौ सेवकों ने जागरूक किया और लोगों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन और संकल्प का परिचय दिया।