बनमनखी: उद्घाटन से पहले ही खुली अमृत भारत स्टेशन की पोल, बारिश में प्लेटफॉर्म का शेड टपकने लगा
बनमनखी। सीमांचल के पहले अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किए गए बनमनखी रेलवे स्टेशन की गुणवत्ता पर उद्घाटन से पहले ही सवाल उठने लगे हैं। करीब 21.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए स्टेशन पर सोमवार की सुबह हुई हल्की बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 का शेड कई जगहों से टपकने लगा। शेड से पानी झरने की तरह गिरने लगा, जिससे यात्रियों को भीगने से बचने के लिए