Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
sikandarpatelssr
13
रतलाम नगर: रात्रिमें वाहनचेकिंगके दौरान पुलिसकोमिली बड़ीसफलता, आर्म्सएक्टएवं मोटरव्हीकल एक्टमें मामलादर्ज प्रेसवार्ता कर जानकारी दी
Ratlam Nagar, Ratlam
| Jun 19, 2026
MORE NEWS
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'
Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
म.प्र. सरकार आध्यात्मिक एवं पुरातात्विक धरोहर के आधुनिकीकरण की दिशा में अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कालिका माता मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण की कार्ययोजना के संबंध में बैठक कर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान इंजीनियरों द्वारा कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि कालिका माता मंदिर परिसर का नया रुप महाकाल लोक से भी सुंदर दिखाई देगा। प्रस्तावित नक्शे के अनुसार झाली तालाब परिसर अष्टकोणीय रुप में विकसित किया जा रहा है। इसके अष्ट कोण के प्रत्येक कोण पर माताजी की मूर्ति के स्वरुपों की आकर्षक झांकी दिखाई देगी, इसमें माँ दुर्गा के नौ रुपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री का दर्शन कर सकेंगे। बैठक के दौरान प्रवेश और निर्गम मार्ग, कालिका माता मंदिर का विस्तृत स्वरुप, झाली तालाब का स्वरुप, बगीचा, भोजन का स्टाल, पार्किंग झोन, टायलेट ब्लॉक, छायादार मार्ग आदि को लेकर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। Jansampark Madhya Pradesh #JanSampark #ratlam
Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
धर्मस्व शाखा अंतर्गत ज्ञान भारतम मिशन की बैठक ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि ज्ञान भारतम मिशन भारत की विशाल पाण्डुलिपि (Manuscript) विरासत को खोजने, उनका सर्वेक्षण करने, उन्हें संरक्षित करने और आधुनिक तकनीक (जैसे AI और क्लाउड स्टोरेज) का उपयोग करके डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने की एक राष्ट्रीय पहल है। इसका उद्देश्य इस ज्ञान को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सुलभ बनाना है। इसका मूल मंत्रः || न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते || (इस संसार में ज्ञान के समान कुछ भी पवित्र नहीं है) । कार्यक्रम का मुख्य स्तंभ संरक्षण , नवाचार और संवर्धन एवं अनुकूलन है । पाण्डुलिपियां खोजने के लिए सर्वेक्षण टीमें सरकारी और निजी पुस्तकालय, संग्रहालय, विश्वविद्यालय, अभिलेखागार (Archives) और संस्कृत पाठशालाएं धार्मिक स्थल: मंदिर, मठ, आश्रम, मठवासी संस्थान और गुरुकुल, निजी व्यक्तिः पारंपरिक विद्वान, ज्योतिषी, आयुर्वेदिक चिकित्सक, मंदिर के पुजारी और निजी संग्रहकर्ता आदि स्थानों पर खोज कर रही है। डिजिटल ऐप और डेटा संग्रहणके लिए gyanbharatam.com वेब पोर्टल और एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से सर्वेक्षक (Surveyor) या आम नागरिक (Citizen)पाण्डुलिपियों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। भारत की पाण्डुलिपियों का एक राज्यवार व्यापक डेटाबेस तैयार करना, दुर्लभ और संकटग्रस्त (लुप्त हो रही) पाण्डुलिपियों की पहचान होना अपेक्षित परिणाम है। इससे भारत का एक GIS-आधारित पाण्डुलिपि मानचित्र तैयार होगा। बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अखिल भारतीय पुजारी महासंघ श्रीराम मंदिर जौरा पंडित महेश शर्मा द्वारा भारत के पूर्वज महाराज नवाब धरोहर की जानकारी सहेज कर रखा गया है। ए डी एम ने उनका कार्य प्रशंसनीय बताया । बैठक में बताया गया कि रतलाम जिले के आमजन से अपील हैं कि अन्यत्र जिलो की भांति हमे भी रतलाम जिले में शासन की महत्तानुसार रतलाम जिले में स्थित निजी शोध संस्थान, महाविद्यालय, ग्रंथालय, मंदिरों, मठ/आश्रम, प्राईवेट ट्रस्ट इत्यादि में संरक्षित प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों, प्राचीन सिक्के, फोटो छात्र-शोधार्थियों द्वारा किये गये शोध को नवीन कलेक्टर कार्यालय, रतलाम के कक्ष क्रमांक 107 में स्थापित कन्ट्रोल रूम में कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सांय 6:00 बजे के मध्यम जानकारी प्रस्तुत कर सकते है तथा कार्यालयीन समय अथवा उसके पश्चात भी मोबाईल नंबर 7223065511 एवं 9907423318 तथा 9977741604 पर व्हाटसअप पर भेज सकते हैं। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत एवं लिपिक श्री मनीष माथुर , श्री देवांश योगी तथा रतलाम जिले के देवस्थान/मंदिर के पुजारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam
Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पोलो ग्राउंड रतलाम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप , महापौर श्री प्रहलाद पटेल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एस पी श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, निगमायुक्त श्री अनिल भाना, एस डी एम श्री तरुण जैन, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार श्रीमती प्रीति साठे, आयुष विभाग से डॉ आशीष राठौड़, पी ओ जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक, डॉ मनीष सिंह, श्री बी के पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में सामुहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया और भारत की सांस्कृतिक विरासत को पूरे विश्व में मान दिलाया है, इससे भारत का गौरव बढ़ा है, योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आध्यात्म को भी मजबूत करता है। इसलिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि योग से स्वस्थ और सशक्त युवा पीढ़ी का निर्माण होगा जिससे भारत सशक्त होगा। श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि योग से स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। श्री प्रवीण सोनी ने सभी को योग दिवस दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को साइकिल और हेलमेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला योग प्रभारी आशा दुबे एवं श्री मुकेश राठौर द्वारा योग पद्धतियों का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती विनीता ओझा एवं शिक्षक श्री रवि उपाध्याय ने किया। #JanSampark #ratlam
Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आलोट की ग्राम पंचायत खारवाकला मे डांगी धर्मशाला में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दुर्गा शंकर मोयल, प्रकाश हाड़ा, जीवन सिंह सोलंकी, मोनू मीणा एवं मंगल सिंह चौहान उपस्थित थे। अतिथियों ने युवाओं के साथ स्वयं योगासन कर नागरिकों को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को माधव शर्मा द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों कराए गए 'मेरा युवा भारत' के माध्यम से बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लेकर स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीवन सिंह सोलंकी एवं आभार प्रदर्शन अतुल वर्मा ने माना। #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस #JanSampark #ratlam
Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026
रतलाम नगर: रात्रिमें वाहनचेकिंगके दौरान पुलिसकोमिली बड़ीसफलता, आर्म्सएक्टएवं मोटरव्हीकल एक्टमें मामलादर्ज प्रेसवार्ता कर जानकारी दी - Ratlam Nagar News