किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने सौर प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक आबिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि आरोपी अस्पताल के पास तेज आवाज में डेक मशीन बजाकर मरीजों को परेशान कर रहा था। दोपहर में एएसआई शिवदयाल गस्त पर थे तभी तोप सर्कल पर आरोपी को अपनी पिकअप में तेज आवाज में डेक बजाते हुए गिरफ्तार कर लिया।