नगरी: डोंगरडुला धान खरीदी केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण
Nagri, Dhamtari | Nov 27, 2025 नगरी क्षेत्र डोंगरडुला धान उपार्जन केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर तौल प्रक्रिया, बारदाने की उपलब्धता और केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली। किसानों ने अध्यक्ष को बताया कि धान की तौल पूरी तरह पारदर्शी और सही तरीके से की जा रही है।