बाह: बड़ा गांव के पास युवक को मारी गोली, उसकी हालत नाजुक
थाना बाह में गुरुवार देर रात करीब साढे 11 बजे अशोक नगर निवासी 30 वर्षीय रवि पुत्र ठाकुर दास को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार रवि अपनी बहन के घर पारना (थाना चित्राहाट) से टीका कराकर वापस लौट रहा था। तभी बड़े गांव के पास कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें से एक ने गोली चला दी, जो रवि के पेट में जा लगी। घटना के बाद घायल