कोरांव विधायक राजमणि कोल ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्धारित समय सुबह 8 बजे थाना मुख्यालय कोरांव पर ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान विधायक राजमणि खोल ने कहा कि संविधान ही समता मूलक समाज की स्थापना की परिकल्पना को साकार करता है। 26 जनवरी सन 1950 ई को ही देश का संविधान लागू हुआ।