अंबाह: तालाब और रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत, सुनावली पहुंचे DSP-Ravi Bhadoriya; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Ambah, Morena | Jul 8, 2026 अंबाह। ग्राम सुनावली में तालाब और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीओपी रवि भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली तथा सरपंच और जनपद पंचायत अधिकारियों को जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस पूरा सहयोग देगी, ताकि सार्वजनिक मार्ग और तालाब अतिक्रमण मुक्त हो सकें।