चैनपुर: कोयल पुल पर जाम से भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों और राहगीरों को हुई परेशानी
कोयल नदी पुल सोमवार को भी जाम रहा। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चेक पोस्ट के आसपास गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही, जिसमें स्कूली वाहन भी शामिल थे। इसमें बैठे बच्चे परेशान नजर आए। पैदल, दो पहिया, तीन पहिया वाहन से चलने वाले लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज धूप और लू चलने के कारण परेशानी को ज्यादा बल मिला।