लोहरदगा: लोहरदगा में विभिन्न छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा संपन्न
लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार सुबह 6:15 हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हो गया. शहरी क्षेत्र के , ठकुराईन तालाब, बड़ा तालाब, हरमू कोयल छठ घाट, शंख नदी में बड़ी संख्या में छठव्रती पहुंचे एवं भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य दिये. इसके पूर्व अस्ताचलगामी सूर्य को गुरुवार को अर्घ्य दिया गया.