बरेली: बाकरगंज में अमन-चैन के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज़, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस फोर्स
बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित बाकरगंज इलाके में बकरीद की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। ईद-उल-अजहा के मौके पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। इलाके में पुलिस फोर्स लगातार