चंदला: पीरा के राम तलैया में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जाँच
गुरुवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पीरा के राम तलैया में सतीश वंशकार की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।