खरगोन पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने सिगनूर निवासी दीपक पिता कमलसिंह सिकलीगर को 7 देसी पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी बाइक से हथियारों की डिलीवरी देने जा रहा था। जब्त हथियारों की कीमत करीब 3.10 लाख रुपये बताई गई है, जबकि परिवहन में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है|