रामगढ़ शहर के समाजसेवी कमल बगड़िया ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि इंडिगो फ्लाइट्स के यात्रियों की परेशानी देखकर दिल दुखी हो गया। ना कोई सुविधा न कोई संतुष्टि भरा जवाब। कर्मचारी भी कुछ भी बताने में असमर्थ। किसी का विवाह छूट गया कोई असथी कलश लेकर खड़ा हुआ है और कोई बच्ची अपने लिए सैनेटरी पैड के लिए तरस रही है। छोटे-छोटे बच्चे परेशानियों के बीच घिरे हुए।