कोल: झोलाछाप डॉक्टर ने जबरदस्ती बुरी नीयत से पड़ोसी महिला को उसके घर में दबोचा, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | May 9, 2024 पड़ोसी झोलाछाप डॉक्टर महिला के घर में बुरी नीयत से घुस गया और महिला के घर का गेट लगाकर उसे दबोच लिया। महिला ने जब शोर मचाया तो अन्य पड़ोसी को आता देख उक्त झोलाछाप डॉक्टर परिवार सहित महिला को जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। इस संदर्भ में महिला के पति ने गुरुवार करीब 10:00 बजे संबंधित थाने में उक्त झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।